
नाड़ी परीक्षण आयुर्वेदिक निदान की शास्त्रीय विधियों में से एक है। कलाई पर नब्ज़ देखकर चिकित्सक वात, पित्त और कफ दोष के संतुलन का आकलन करते हैं।
इससे डॉक्टर को क्या पता चलता है?
आपके इतिहास, जीभ, पाचन और नींद के साथ नब्ज़ से डॉक्टर आपकी प्रकृति और वर्तमान असंतुलन (विकृति) समझते हैं।
तैयारी कैसे करें
- सुबह हल्के पेट आना बेहतर है।
- ठीक पहले भारी व्यायाम या चाय/कॉफ़ी से बचें।
- पुरानी Report और दवाइयाँ साथ लाएँ।
चिकित्सा अस्वीकरण: इस वेबसाइट की जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है, यह चिकित्सकीय परामर्श का विकल्प नहीं है। कोई भी दवा लेने से पहले हमारे चिकित्सक से परामर्श करें।